महिला उत्पीडन के विरोध में युवक की गोली मारकर ह्त्या

0
113

FARRUKHABAD : महिला उत्पीडऩ का विरोध कर रहे एक चचेरे भाई को भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना सोमबार सुबह करीब 9 बजे कोतवाली मोहम्म्दावाद के ग्राम बनकटी में हुयी।hatya

[adrotate banner="3"]

ग्राम बनकटी में गाँव के नत्थू सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे वहां उनका पुत्र संजय पुत्र वधु नीरज व नातिन शालू मौजूद थीं। तभी पड़ोसी दीपू सिंह तमंचा लेकर वहां पहुंचा और संजय के पीछे से गोली मारकर भाग गया। संजय की मौके पर ही मौत हो गयी। नत्थूसिंह ने हमलावर दीपू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने बताया कि दीपू उनके चचेरे भाई का बेटा है घटना की रंजिश में बताया कि  संजय ने दीपू की शादी करवाई थी। दीपू अक्सर अपनी पत्नी की पिटाई कर प्रताडि़त करता था। इसी पिटाई का संजय विरोध करता था। और इसी रंजिश में दीपू ने उसकी ह्त्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दीपू की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

[adrotate banner="2"]