पुलिस की अनदेखी के चलते हर्ष फायरिंग ने पकड़ी तेजी

0
145

FARRUKHABAD : पुलिस व प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी महज कुछ समय तक ही हर्ष फायरिंग पर लगाम लगायी जा सकी। पुलिस की निगाह बदलते ही गेस्ट हाउसों, बारातघरों में पुनः हर्ष फायरिंग का दौर शुरू हो गया है। जिससे आये दिन घटनायें व विवाद जन्म लेने लगे हैं।firing

[adrotate banner="3"]

बीते कुछ माह पूर्व पुलिस द्वारा पूर्ण रूप से हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। बगैर जिलाधिकारी की अनुमति के कोई हर्ष फायरिंग नहीं कर सकता था। जिसके बाद पुलिस ने कई चरणों में गेस्टहाउसों में पहुंचकर हर्ष फायरिंग के लिए छापेमारी भी की और इसमें कमी भी आयी। लेकिन पुलिस का शिकंजा कम होते ही पुनः जनपद में हर्ष फायरिंग से अपने बर्चस्व को कायम रखने का प्रयास किया जा रहा है। कभी कभी तो बर्चस्व को लेकर दो पक्ष आपस में ही हजारों के कारतूस फोड़ देते हैं।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
बारातों का दौर पुनः चालू हो गया है, साथ ही साथ लाइसेंसधारी असलहे भी पुनः बारातों में दिखने लगे हैं। मजे की बात तो यह है कि लाइसेंसी के साथ-साथ लोग अवैध असलाहों से भी हर्ष फायरिंग करने में नहीं चूक रहे है। गेस्ट हाउस संचालक इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं करा रहे है।

इस सम्बंध में नगर क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र कुमार सिंह ने जेएनआई को बताया कि खबर के आधार पर गेस्टहाउस संचालकों पर शिकंजा कसने का प्रयास शीघ्र ही किया जायेगा। यदि निर्देश के बाद भी गेस्टहाउस में फायरिंग होती है तो गेस्टहाउस संचालक की जिम्मेदारी मानी जायेगी।

[adrotate banner="2"]