महिलाओं ने होलिका पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की

0
244

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में होली पर्व को लेकर रविवार सुबह से ही हर तरफ उल्लास नजर आया। महिलाएं बच्चों को साथ लेकर होलिका पूजन करने के लिए निकलीं। शाम को महीलाओं ने होलिका पूजन कर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
सोमवार को होली का रंग खेला जायेगा| जिसके चलते रविवार की सुबह से ही महिलाएं नए परिधानों में सज-धजकर बच्चों को साथ लेकर होलिका की पूजा-अर्चना करने निकलीं। दोपहर तक गली-मोहल्लों में रखी होलिका का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पूजन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी पुलिस बल तैनात किया था। होली पर घरों में पकवान बनाए गए और घर-घर जाकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं। देर शाम होते ही युवाओं ने होलिकास्थल पर ढोल की धुन पर जमकर डांस किया और उत्साह के साथ होलिका का पूजन किया। महिलाएं लोकगीत गाती हुई टोलियों में होलिका दहन स्थल पर पहुंचीं। होली का पूजन कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की। लोगों ने पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]