महान दल ने जातीय सम्मेलन कर ताकत दिखाई

0
120

फर्रुखाबाद: महान दल ने जिले में दूसरी बार आज मधुर मिलन गेस्ट हॉउस में जोरदार सभा करके अपनी ताकत का एहसास कराया| प्रातः 11 बजे से शुरू हुयी सभा सायं 5.30 बजे खत्म हुई और हजारों समर्थक अनुशासित सिपाही की तरह डटे रहे| उत्साहित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य का फूल मालओँ व मुकुट पहनाकर स्वागत किया|

[adrotate banner="3"]


राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के अलावा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य ने कार्यकर्ताओं से इस बात के लिए मांफी मांगी कि वह उनको आराम से बैठा नहीं सके| सभा स्थल छोटा पड़ जाने के कारण कार्यकर्ता एक दूसरे से सटकर बैठकर गर्मी के कारण धक्का-मुक्की करते रहे|

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि क्रिश्चियन कालेज प्रशासन ने उन्हें यह कहकर मैदान देने से मना कर दिया कि मैदान काफी दिनों के लिए बुक है| श्री मौर्य ने यहाँ तक कहा कि वह काफी बड़े स्थान की व्यवस्था न कर पाने के लिए जिलाध्यक्ष ब्रज नंदन शाक्य सहित प्रदेश अध्यक्ष को दण्डित करेंगें|

बसपा और भाजपा को मनुवादी ब्रह्मण चला रहे………

राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने कहा कि वह देश को बुद्धमय बनाना चाहते हैं| बुद्धमय हो जाने पर स्वतः ही अपराध काफी कम हो जायेंगें और देश का विकास होगा| उन्होंने आरोप लगाया कि देश के बुद्धमय में मनवादी पोषक बाधक है| सूबे की मुख्यमंत्री मायावती बुद्धमय व अंबेडकर बादी होने का ढोंग करती हैं| जबकि वह स्वयं मनवादी व ब्राम्हण वादी पोषक हैं| जब तक काशीराम जी जीवित रहे तब तक वह अंबेडकर के सिद्धांतों पर चली| बाद में बसपा को हाई जेक कर लिया गया|

श्री मौर्य ने कहा कि अब बसपा का नारा बदल गया है| कि गुंडे चढ़ गए हांथी पर गोली चलायेंगें साथी पर| तभी देश के थाणे में भी पुलिस वाले लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने लगे हैं| जब तक भाजपा व बसपा को मनवादी ब्राम्हण वादी चलाएंगे देश की यही स्थित रहेगी|

सजातीय नेताओं को कोसा..

राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य ने अपना जमीर बेंचने के लिए बसपा मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बाबू सिंह कुशवाह, धर्मसिंह सैनी, विनय शाक्य, आलोक शाक्य, पारस नाथ मौर्य आदि को जमकर कोसा| उन्होंने कहा कि इन नेताओ ने सिर्फ अपने नेताओं की चमचागीरी की और समाज के लोगों की और कोई ध्यान नहीं दिया| जबकि समाज के लोग इन्हें नेता मानकर अपना गला कटवाते रहे|

महान दल के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद घनश्याम खरवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, राष्ट्रीय सचिव वीना गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य, डॉ जाकिर हुसैन, रामसहाय मौर्य, डॉ मुनेन्द्र शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी याकूव, शमसाद अहमद, कालीचरन कुशवाह, सर्वेश शाक्य, शिव कुमार शाक्य आदि ने विचार व्यक्त किये|

वक्ताओं ने कहा कि पार्टी हनुमान की पूंछ की तरह बढ़ रही है| जिससे खासकर बसपा की नींद हराम हो गयी है|

[adrotate banner="2"]