फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बागेश्वर धाम में आयोजित हुई हिन्दू एकता पद यात्रा में महंत ईश्वर दास महाराज भी शामिल हुए और यात्रा को सफल बनाया। शहर के कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज को बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के करीबी लोगों में सुमार किया जाता है। वह अक्सर धीरेन्द्र शास्त्री से भेट करने जाते रहते हैं। बागेश्वर धाम से सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रदेशों के लोग शामिल हुए। जिले से महंत ईश्वरदास महाराज भी पहुंचे और प. धीरेन्द्र शास्त्री के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। इसके पश्चात उनके साथ जलपान भी किया। महंत ईश्वरदास महाराज ने बताया कि इस तरह की यात्राओं से समाज को बल मिलता है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

