प्रचंड जीत पर बीजेपी ने चलायी आतिशबाजी

0
272

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विधानसभा महाराष्ट्र में बहुमत व यूपी के उपचुनाव में 9 सीटों के बीजेपी की 7 सीटों पर जीत से उत्साहित भाजपाईयों नें आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया|
नगर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष विकास पांडेये के नेतृत्व में चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई वितरण की। दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री डीएस राठौर ने विचार व्यक्त किये| महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, प्रबल त्रिपाठी, शिवांग रस्तोगी, ममता सक्सेना, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, प्रमोद मिश्रा, रामनरेश शुक्ला दिलीप भारद्वाज आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]