फर्रुखाबाद: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जाने से उत्साहित भाजपा नेताओं ने ख़ुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी चलायी|
नगर के चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए| उन्होंने आतिशबाजी छुड़ाई इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद,मसूद अजहर मुर्दाबाद,हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये|जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के कारण आज भारत को बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है मसूद अजहर जो कि पूरे देश का ही नहीं पूरे विश्व का सबसे खतरनाक आतंकी सरगना है भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है|
जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर,नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता,संजीव गुप्ता,बबिता पाठक,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|
भोलेपुर में नगर अध्यक्ष भाजपा रामवीर चौंहान,युवा मोर्चा बढ़पुर अध्यक्ष शिवम दुबे,भाजपा नगर मंत्री गुंजन अग्निहोत्री आदि ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी चलायी|
मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होने पर भाजपाईयों ने चलाई आतिशबाजी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


