मरीज की हालत बिगड़ने पर अस्पताल में हंगामा

0
131

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ाखेल बजरिया निवासी एक मरीज की हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर मामले को रफादफा कराया। मरीज के परिजन डाक्टर पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

बड़ा खेल निवासी महिला मुखतरजहां पत्नी शहजादे को पेट में दर्ज की शिकायत के चलते आवास विकास स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती किया गया था। महिला के पुत्र बबलू के अनुसार लोहाई रोड स्थित एक अस्पताल के चिकित्सक के माध्यम से उसने अपनी मां को आवास विकास में भर्ती किया था। डाक्टर ने पेट का आपरेशन भी किया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। वहीं खर्चे के लिए केवल 50 हजार रुपये की बात हुई थी। उसकी जगह पर अस्पताल कर्मचारियों के द्वारा 85 हजार रुपया वसूला गया। जिसको लेकर परिजन भड़क गये। सूचना पर शहर कोतवाल डी के सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को रफादफा कराया।

[adrotate banner="2"]