फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद दौरे पर आये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर बोले, उन्होंने कहा की अपनी मनमानी करने वाले निजी स्कूल भाजपा के साथ खडे हैं| जिससे आम जनता परेशान है |
युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधान सभा प्रत्याशी शुभम तिवारी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पंहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नें बताया की बीते वर्षो उन्हें पूर्व की सरकारों नें रासुका में सेन्ट्रल जेल में बंद किया था, उस समय भी शुभम तिवारी नें बहुत मदद की थी | उन्होंने कहा की बीते दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ आये थे, जहां दारोगा भर्ती को लेकर विरोध करने वाले लोगों को पुलिस नें
गिरफ्तार कर लिया | सरकार नही चाहती की उसके पास शिकायत पंहुचे | उन्होंने आरोप लगाया की सरकार हर मामले में फेल है| मँहगाई पूरी तरह से बढ़ रही है, लोग अपने बच्चों की फीस तक जमा नही कर पा रहे | मनमानी करने वाले निजी स्कूल भाजपा के साथ हैं, डीजल-पेट्रोल मंहगा मिल रहा है | इस दौरान वह पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपमा वर्मा के पिता व भाई के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की | सरकार कर रही शंकराचार्य का अपमान शंकराचार्य के मसले पर अजय राय नें कहा की वह पूज्जनीय हैं, वह गौमाता की आवाज उठा रहे हैं, जिससे सरकार उन्हें प्रताड़ित कर रही है | सरकार शंकराचार्य का अपमान कर रही है | इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, डॉ. अरुण अग्निहोत्री, अर्चना राठौर, शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अर्चित कश्यप, वरुण त्रिपाठी, इमरान अंसारी, आदि रहे|
मनमानी करने वाले निजी स्कूल बीजेपी के साथ: अजय राय




