मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का कार्यक्रम निरस्त

0
269

फर्रुखाबाद: अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का कार्यक्रम आया था। लेकिन देर रात उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।

[adrotate banner="3"]

विधानसभा के डीएवी इंटर कालेज मैदान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को जनसभा भोजपुर विधानसभा प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में करनी थी। लेकिन बीती रात तकरीबन 11 बजकर 30 मिनट पर उनके कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना नेताओं के पास आ गयी। कार्यक्रम के अनुसार उन्हें डीएवी इंटर कालेज में 50 मिनट जनसभा को सम्बोधित करने के बाद मैनपुरी के बेबर के लिए रवाना होना था। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि शिवराज सिंह चैहान का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

[adrotate banner="2"]