गुजरात जा रहा एल्कोहल से भरा टैंकर हाई-वे पर पलटा

0
199

फर्रुखाबादः (राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट इटावा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार एल्कोहल से भरे टेंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर दोनो पलट गये। मौके पर आवकारी टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार सुबह जनपद लखीमपुर खीरी से एल्कोहल भरकर टेंकर गुजरात जा रहा था। तभी ग्राम चाचूपुर के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़ी थी। पीछे से आये तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मारी। जिससे टैंकर के साथ ही साथ ट्रेक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया और एल्कोहल रिसाव होने लगा। घटना की सूचना मिलने पर आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की।

आबकारी निरीक्षक ने बताया कि एल्कोहल पूरी तरह से वैद्य है, उसके कागजात चेक कर लिये गये हैं। चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी गयी है।

[adrotate banner="2"]