मदरसा जफरुल इस्लाम में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

0
123

rahimuddeenकमालगंज (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जरारी गांव में स्थित मदरसाज जफरुल इस्लाम पब्लिक स्कूल में धूम धाम से झण्डारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

[adrotate banner="3"]

मदरसा जफरुल इस्लाम पब्लिक स्कूल जरारी में प्रबंधक डा0 रहीमुद्दीन ने तिरंगा झण्डा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के लिए बड़े ही गौरव का दिन है। इसे हम सभी को स्वाभिमान के साथ मनाना चाहिए। [bannergarden id=”8″] इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल मुवीन सिद्दीकी ने कहा कि आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। 26 जनवरी देश के लिए एक गौरवशाली दिन है। इस दौरान सपा नेता घनश्याम सिंह यादव, प्रिंसपल मुवीन सिद्दीकी, अताउल्ला सिद्दीकी, डा0 कमरुद्दीन सिद्दीकी आदि लोगों ने झण्डारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।

[adrotate banner="2"]