प्राइवेट बस की टक्कर से बालिका की मौत

0
104

shaveenaकमालगंज (फर्रुखाबाद): कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ईशापुर निवासी इंतजार की 7 वर्षीय पुत्री शवीना को प्राइवेट बस चालक ने टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया। चालक ने बस को भगाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने बस को खड़ा करवा लिया। वहीं चालक बस छोड़कर फरार हो गया। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

शनिवार को सुबह शवीना अपने दरबाजे पर खेल रही थी। तभी छिबरामऊ की तरफ से आयी तेज रफ्तार प्राइवेट बस संख्या एच पी 55/2577 के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शवीना की मौके पर ही मौत हो गयी। चालक ने बस भगाने का प्रयास किया। लेकिन गांव वालों ने पीछा कर गाड़ी को ग्राम गढ़िया गंगाइच के पास घेर लिया। जिस पर बस चालक कूदकर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस busको सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचे एसआई एस के चंदेल ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा व बस को अपने कब्जे में ले लिया। प्राइवेट बस नेशनल मोटर यूनियन छिबरामऊ की बतायी गयी है। जो छिबरामऊ से रजीपुर सवारियां ढोती है।

[adrotate banner="2"]