मथुरा कांड का मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव मारा गया, उपद्रवी ने की शव की शिनाख्त

0
171

yadav34मथुरा:मथुरा के जवाहर बाग में हुए उपद्रव का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की मौत हो गई है। एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक जेल में बंद एक उपद्रवी हरिनाथ ने एक शव की पहचान रामवृक्ष यादव के रूप में की है। यूपी के डीजीपी जावीद अहमद ने भी ट्विट कर इस बात की पुष्टि की है।

[adrotate banner="3"]

रामवृक्ष यादव ही इस पूरी हिंसा के लिए जिम्मेदार था। उसी के इशारे पर जवाहर बाग के अंदर मौजूद लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। हमले के बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। बाद में आशंका जताई जाने लगी कि हो सकता है कि वह जवाहर बाग के अंदर ही खुद की लगाई गई आग में जलकर मर गया हो।

[adrotate banner="2"]