मतदान प्रशिक्षण में 67 कार्मिक रहे गैर हाजिर

0
201

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी स्थित सेंट एंथनी स्कूल में चल रहे मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को सकुशल मतदान करानें के सारे गुर बताये गये| जिलाधिकारी नें प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये| प्रशिक्षण में कुल 67 कार्मिक गायब मिले|
गुरुवार को कुल 1400 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ| जिसमे जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें पंहुच कर मतदान कार्मिकों से मतदान प्रशिक्षण सम्बंधित प्रश्न पूंछकर प्रशिक्षण की जानकारी ली| इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये| प्रशिक्षण से कुल 67 कार्मिक गायब रहे |  मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को प्रपत्र भरने के साथ ही मतपेटिका खोलने और सील करने की प्रक्रिया को बार-बार कराया गया। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों की शंका का निदान किया|
जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी शिवशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]