बसपा नें जारी की 18 जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची

0
168

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इस बार जिला पंचायत चुनाव आगामी विधान सभा चुनाव को प्रभावित करेगा| इसी मंशा के साथ सभी राजनैतिक पार्टी पूरी ताकत के साथ जिला पंचायत में फतेह हासिल करनें के लिए चुनावी मैदान में ताकत झोंक दी है| बहुजन समाज पार्टी नें भी गुरुवार को अपने 18 समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी|
बसपा जिलाध्यक्ष नगेन्द्र पाल सिंह जाटव नें जारी की हुई सूची में राजेपुर प्रथम से सरोजनी देवी, द्वितीय से सोनिया गिहार, राजेपुर चतुर्थ से दिग्विजय सिंह राजपूत को समर्थित प्रत्याशी बनाया है| शमसाबाद प्रथम से अभय प्रताप सिंह पाल, द्वितीय से अभय प्रदीप गंगवार, तृतीय से रानी देवी, चतुर्थ से दमयंती शाक्य, कायमगंज प्रथम से ताबिंदा रहमान, चतुर्थ से श्यामा देवी वर्मा, पंचम से सिद्धार्थ सिंह गंगवार, नवाबगंज प्रथम से शान मोहम्मद, नवाबगंज द्वितीय से प्रेम चन्द्र राठौर, मोहम्मदाबाद प्रथम से अर्चना कश्यप, कमालगंज प्रथम से अनंत राठौर, कमालगंज द्वितीय से गीता राजपूत, मोहम्मदाबाद प्रथम डॉ० कार्तिकेय सिंह, बढ़पुर द्वितीय से अवनीश कुमार राजपूत, बढ़पुर तृतीय से रामा देवी सहित कुल 30 में से 18 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये है| अभी एक दर्जन सीटों पर मामला लटका है|
बसपा जिलाध्यक्ष नें बताया कि पार्टी 30 वार्डों पर चुनाव लड़ायेगी| बचे हुए 12 प्रत्याशी शुक्रवार को घोषित करेंगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]