फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कड़क्का में आयोजित की गयी ग्रामीणों की चौपाल में मतदाताओ को मतदान के प्रति उनके अधिकार और कर्तव्यो का बोध कराया गया|
[adrotate banner="3"]
एसडीएम अमृतपुर युवराज सिंह के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्या की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय कड़क्का में मतदाता जागरुकता अभियान के अर्न्तगत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे मतदाताओ को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य है इससे हमारी लोकतान्त्रिक व्यवस्था मजबूत होती है और ईमानदार व स्वच्छ छवि के जनप्रतिनिधि को चुनने में आसानी होती है। सभी को अपना मतदान करने की शपथ भी दिलायी गयी|
एवीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी,मनोज कुमार,उमरेश सिंह आदि मौजूद रहे|
[adrotate banner="2"]


