मतदान केंद्र के निकट पथराव से मची भगदड़

0
233

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मतदान केंद्र के निकट अराजकतत्वो ने जमकर पथराव किया| लाठी-डंडो से लैस दबंग पुलिस के खौफ के बिना बेखौफ नजर आये| जिससे गाँव में भगदड़ मच गयी| पुलिस जाँच कर कार्यवाही की बात कर रही है|
विकास खंड राजेपुर क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गढिया में दो पक्षों में फर्जी मतदान को लेकर हुए विवाद में जमकर पथराव किया गया| पथराव मतदान केन्द्र के निकट गाँव में होनें पर भगदड़ मच गयी| दबंगों नें जमकर ग्रामीणों में अपना खौफ पैदा करनें का प्रयास किया| पथराव का वीडियो भी वायरल हो गया| थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|
पुलिस पर हमले के आरोपी पूर्व प्रधान को दबोचा
पुलिस टीम पर हमले में आरोपी पूर्व प्रधान चंदा खां को पुलिस नें ग्राम कड़क्का मतदान केंद्र पर फर्जी मतदान करनें के आरोप में दारोगा रक्षा सिंह नें दबोच लिया| पूर्व प्रधान पर पुलिस परहमला करनें का मुकदमा भी दर्ज है|
फर्जी मतदान करनें में आधा दर्जन को दबोचा
फर्जी मतदान करनें के आरोप में उजरामऊ मतदान केंद्र से पुलिस नें सुरेंद्र पुत्र जगन्नाथ, रिसी पुत्र विजय नाथ सिंह , विनय पुत्र अनंतराम, सुरेंद्र पुत्र जगन्नाथ निवासी कुंडा सलेमपुर को हिरासत में लिया| वहीं महमद गढिया बूथ से पुलिस नें मनोज पुत्र हरिराम, सोनेलाल पुत्र जोहरी, अजय पुत्र हरिश्चंद्र को पुलिस नें फर्जी मतदान करनें के आरोप में हिरासत में लिया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]