मतदान करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

0
279

फर्रुखाबाद: (अमृतपुर) विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के ग्राम गूजरपुर पमारान पर बनाये गये मतदान केन्द्र पर मतदान करने को लेकर मारपीट हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले उपद्रवियों को पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन मौके पर नहीं मिले। पुलिस पीड़ित को थाने ले आयी।

[adrotate banner="3"]

गूजरपुर बूथ पर गांव के ही विजयपाल कुशवाहा के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। सूचना  थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक दबंग मौके से रफूचक्कर हो गये। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी। लेकिन कोई भी हाथ नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस विजयपाल कुशवाह को थाने ले गयी। थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। मामले की जांच की जा रही है।

[adrotate banner="2"]