फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान वोटरों के उत्साह के आगे वोटिंग मशीनें जबाब दे गयीं। दोपहर लगभग दो बजे तक बूथों पर लम्बी-लम्बी लाइनों में लगे लोग मतदान की धीमी गति पर नाराज नजर आये।
[adrotate banner="3"]
बीबीगंज व मऊदरवाजा क्षेत्र के कई बूथों पर धीमी गति से मतदान की शिकायत पर कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद निर्वाचन अधिकारी को लेकर भी पहुंचीं। एसडीएम के पहुंचने के बाद मतदान में कुछ तेजी नजर आयी।
निर्वाचन अधिकारी ए के लाल ने बताया कि मतदान के लिए लाइन में लगे सभी मतदाताओं का वोट अवश्य पड़वाया जायेगा। चाहे इसके लिए रात के 10 क्यों न बज जायें।
[adrotate banner="2"]


