दोपहर 1 बजे तक हो चुका है 39 प्रतिशत मतदान

0
120

फर्रुखाबाद: धूप में गर्मी के साथ मतदाताओं में वोटिंग के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। प्रथम दो घंटों में जहां मात्र 8 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया वहीं उसके अगले दो घंटों में यह गति 11 प्रतित हो गयी। धूप में गर्मी बढ़ने के साथ ही मतदाओं के उत्साह में भी गर्मी नजर आयी। प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच यह मतप्रतिशत बढ़कर 13 रहा। दोपहर एक बजे तक जनपद में 39 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था।

[adrotate banner="3"]

प्रात: धीमी गति से शुरू हुए मतदान में रविवार को मौसम की गर्मी के साथ ही तेजी नजर आयी। मतदान में सदर विधानसभा क्षेत्र व भोजपुर लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। एक बजे तक सदर व भोजपुर विधानसभा क्षेत्रों में 41 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

[adrotate banner="2"]