मतगणना के लिये चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा

0
125

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव की 1 दिसम्बर को सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना के लिये एसपी ने फ़तेहगढ़ और कायमगंज के पितौरा में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखने के लिये पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है| फतेहगढ़ में दमयन्ती सिंह और बीजेपी नेताओ के बीच उपजे विवाद को देखते हुआ चप्पे-चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है|

[adrotate banner="3"]

पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने जीजीआईसी फ़तेहगढ़ में 1 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिये भारी मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की है| यंहा कुल 453 पुलिस कर्मी पुतैद रहेंगे| जिसमे 9 थानाध्यक्ष، 55 उपनिरीक्षक، 12 हेड कांस्टेबल، 362 कांस्टेबल، 3 एलआईयू,6 यातायात पुलिस के जवान के साथ ही साथ कुल 453 पुलिस कर्मी तैनात किये गये है| बीते 26 नवम्बर को मतदान वाली शाम को सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह व सदर विधायक के चचेरे भाई प्रांशु के बीच हुये गोली कांड के बाद से पुलिस किसी विवाद को देखते हुये मतगणना को लेकर वेहद चौकन्नी है|

वही कायमगंज के पितौरा स्थित आदर्श इंटर कालेज में कायमगंज، शमसाबाद व कंपिल की मतगणना होनी है| जिसके चलते यहाँ भी चार थानाध्यक्ष، 22 दरोगा، 11 हेड कांस्टेबल व 122 कांस्टेबल व दो ट्राफिक के पुलिस कर्मियों सहित कुल 162 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है|

[adrotate banner="2"]