मण्डल चुनावों के निरस्त होने से भाजपा जिलाध्यक्ष को झटका

0
105

Bhoodev RajpootFARRUKHABAD:  बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी शिवओंकारनाथ पचौरी व पर्यवेक्षक पूर्व विधायक प्रेमलता कटियार ने बढ़पुर स्थित एक गेस्टहाउस में बैठक की थी। जिसमें जनपद के 10 मण्डलों के चुनाव अवैध घोषित किये गये। अवैध घोषित होने के कारण वर्तमान जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत को बड़ा झटका लगा है।

[adrotate banner="3"]

भाजपा जिला निर्वाचन अधिकारी शिवओंकारनाथ पचौरी ने बीते दिन 10 मण्डलों कमालगंज नगर के राम निवास शर्मा, ज्यौंता के रामप्रकाश राठौर, पिपरगांव के गोविंद शाक्य, मोहम्मदाबाद ग्रामीण के विजय चौरसिया, चिलसरा के धर्मेन्द्र गंगवार, शिवारा के अबधेश मिश्रा, पिलखना के जगदीश शाक्य, बढ़पुर पश्चिमी के गिरजा शंकर शाक्य, कुआंखेड़ा के रामपाल वर्मा सहित नीवकरोरी के मण्डल चुनाव निरस्त कर दिये थे। मुख्य बजह यह बतायी गयी कि मण्डलों में सक्रिय सदस्यों की संख्या न के बराबर थी। भाजपा के मानक के अनुसार हर मण्डल में 25 सक्रिय सदस्य होने चाहिए। जबकि भाजपा के इन 10 मण्डलों में तीन से लेकर 10 सक्रिय सदस्य ही पाये गये। जिसके कारण इन 10 मण्डलों को अवैध घोषित कर दिया गया। एक साथ 10 मण्डलों के चुनाव अवैध पाये जाने से वर्तमान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत को एक बड़ा झटका लगना माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष से मण्डल चुनाव के अवैध घोषित होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कह दिया कि ‘‘नो कमेंट’’।

[bannergarden id=”8″]

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवओंकारनाथ पचौरी ने जेएनआई को बताया कि वर्तमान में जनपद के जिन 10 मण्डलों को अवैध घोषित किया गया है। उनमें सक्रिय सदस्यों की संख्या न के बराबर थी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर दो मार्च तक सक्रिय सदस्यों की सूची मांगी गयी है। 10 मार्च तक चुनाव सम्पन्न करा दिये जायेंगे।

[adrotate banner="2"]