मजिस्ट्रेट ने पूछा, मुशर्रफ को हथकड़ी क्यों नहीं पहनाई!

0
106

इस्लामाबाद।पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने परवेज मुशर्रफ को उनके इस्लामाबाद फॉर्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मुशर्रफ को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां कोर्ट ने मुशर्रफ को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही मुशर्रफ पर आतंकवाद भड़काने की भी धाराएं लगाई गई।
pervez_musharraf
गौरतलब है कि पाकिस्तान में किसी को गिरफ्तार करने के बाद हथकड़ी में कोर्ट में पेश किया जाता है, लेकिन मुशर्रफ के साथ ऐसा नहीं किया गया। जिस पर मजिस्ट्रेट ने मुशर्रफ के वकील से पूछा कि इनको हथकड़ी में क्यों नहीं लाया गया? मुशर्रफ को अपने कार्यकाल के दौरान 2007 में 60 जजों को नजरबंद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुशर्रफ की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कोर्ट के बाहर मुशर्रफ विरोधियों की भीड़ जमा हो गई। नारेबाजी करने लगी।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

इससे पहले गुरुवार को गिरफ्तारी के डर से अदालत से ही मुशर्रफ फरार हो गए थे। कोर्ट की ओर से मुशर्रफ की गिरफ्तारी के आदेश के बाद वो इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से निकल भागे थे। मुशरर्फ कोर्ट से निकलने के बाद सीधे अपने घर पहुंचे थे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]