मजबूर पिता का डीएम कक्ष में आत्मदाह का प्रयास

0
131

फर्रुखाबाद : अपने 14 माह से गायब पुत्र का कोई पता ना चले और ना कार्यवाही होने से खफा अंगूरीबाग निवासी देवेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह करने का प्रयास किया| जिसके बाद हालत देखकर भारी पुलिस बल मौके पर आ गया| मौजूद लोगो ने किसी तरह से माचिस छीनी| बाद में एसपी ने पूरे मामले की नये सिरे से जाँच के आदेश दिये|

[adrotate banner="3"]

सर्वोदय मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के अंगूरीबाग निवासी देवेंद्र कुमार के साथ लगभग दो दर्जन लोग जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे| लेकिन डीएम अपने कक्ष में नही थे उनकी जगह एडीएम आरबी सोनकर शिकायत सुन रहे थे| देवेन्द्र ने एडीएम को बताया कि उसका 23 वर्षीय पुत्र अंकित बीते 12 अप्रैल 2016 से लापता है | लेकिन अभी तक उसका मुकदमा दर्ज नही किया गया| जिसके बाद उसने अदालत की शरण में गया| कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन पुलिस कार्यवाही नही कर रही है| इसी बीच देवेन्द्र ने अपनी जेब से माचिस निकाल ली | उसके पकड़ो पर पहले से ही पेट्रोल पड़ा था उसने माचिस से आत्मदाह करने का प्रयास किया| यह नजारा देख हड़कम्प मच गया|लेकिन मौजूद कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसे डीएम कार्यालय के बाहर ले गये| उसके साथ आये लक्ष्मण सिंह व अन्य साथी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये| हालात नाजुक देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ आलोक कुमार मौके पर आ गये| देवेन्द्र का कहना है कि यदि कार्यवाही नही हुई तो दोबारा आत्मदाह करेंगे |एसपी ने इस संबंध में क्षेत्राधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने अंकित के अपहरण के मुकदमे में नए सिरे से जांच की जाये| इसके साथ एसपी ने आत्मदाह की पुन: कोशिश करने व उकसाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिये|

सर्वोदय मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शहर में भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि करोड़ों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। मंगलवार शाम तक समस्याओं का निस्तारण न होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करने की घोषणा भी की गई।

[adrotate banner="2"]