मजदूरों के वेतन में हेराफेरी: एक दर्जन शीतगृह मालिकों पर मुकदमा

0
92

फर्रुखाबाद: श्रमिकों के वेतन एवं देयकों का रजिस्टर न रखने पर एक दर्जन कोल्ड स्टोरेज मालिकों के खिलाफ वेतन भुगतान अधिनियम के तहत कोर्ट में मुकदमा किया गया है।

[adrotate banner="3"]

श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामनरायन ने बताया कि शांती कोल्ड स्टोरेज फैजबाग के मालिक अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, एमडी कोल्ड स्टोरेज बेवर रोड के मालिक अश्वनी यादव, केटी कोल्ड स्टोरेज असगर रोड के मालिक दिनेश अग्रवाल, कृष्णा कोल्ड स्टोरेज बेवर रोड के मालिक अनार सिंह, रस्तोगी कोल्ड स्टोरेज कंपिल रोड कायमगंज के मालिक किशन कुमार रस्तोगी, सरोजनी कोल्ड स्टोरेज जसमई दरवाजा के मालिक उमेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, सरस्वती रेफ्रीजरेशन कमालगंज के मालिक रवींद्र प्रताप सिंह, शहजाद हुसैन, लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज ठंडी सड़क के मालिक उमेश अग्रवाल, लक्ष्मी नरायन, अशोक कोल्ड स्टोरेज के मालिक अशोक कुमार गुप्ता के खिलाफ वेतन भुगतान अधिनियम के तहत कोर्ट में मुकदमा किया गया है।

[adrotate banner="2"]