मकान पर कब्जे को लेकर जीजा ने साली का सिर फोड़ा

0
113

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास टी डब्लू एस निवासी पूर्व सैनिक रामरतन श्रीवास्तव की पुत्री रोमा श्रीवास्तव को उसके जीजा अल्लागंज शाहजहांपुर निवासी मनोज बाथम पुत्र रामस्वरूप ने मकान पर कब्जे को लेकर अपनी साली को मारपीट कर सिर फोड़ दिया व उसके जेबर लेकर पत्नी सहित रफूचक्कर हो गया।

[adrotate banner="3"]

रोमा के पिता रामरतन श्रीवास्तव ने बताया कि रोमा के पति राममोहन श्रीवास्तव ने रोमा को वर्षों पहले छोड़ दिया। जिससे वह मेरे पास ही रहती है। राममोहन श्रीवास्तव ने आवास विकास निवासी एक अन्य लड़की से शादी कर ली और कहीं बाहर रह रहा है। मेरी छोटी बेटी कृष्णा श्रीवास्तव के साथ मनोज बाथम ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया है। जिससे मनोज की नजर हमारे मकान पर लग गयी और वह रोमा के साथ मारपीट करने लगा। करीब एक माह पूर्व ही मनोज रोमा के साथ मारपीट कर चुका है।
रामरतन श्रीवास्तव ने बताया कि रोमा प्राइवेट नर्सिंगहोम में नर्स का काम करती है। बीते कुछ दिनों पूर्व मनोज ने जबर्दस्ती मेरे मकान मा बैनामे के कागज पर मेरे हस्ताक्षर करा लिये। जिसका उसने अदालत में मुकदमा भी कर दिया है। इसके बावजूद वह आये दिन हम लोगों के साथ मारपीट करता रहता है। आज रोमा को अकेला देख मनोज बाथम व उसकी पत्नी कृष्णा ने रोमा के साथ मारपीट कर दी व मनोज ने रोमा के सिर में लोटा मारकर सिर फोड़ दिया और घर में रखी अलमारी को तोड़कर रोमा का जेबर इत्यादि लेकर पत्नी सहित फरार हो गया।

रोमा ने बताया कि उसने अपने जीजा मनोज बाथम व बहन कृष्णा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]