मकान के बंटवारे को लेकर भतीजे ने चाची को किया मरणासन्न

0
135

shakunaफर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी 38 वर्षीय शकुना पत्नी संजू बाथम को उसके ही जेठ के लड़के 20 वर्षीय धीरज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर जमकर पिटायी कर दी। जिससे शकुना को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया।

[adrotate banner="3"]

घायल शकुना ने बताया कि उसका पति संजू बाथम पेंटिंग का काम करता है। शाम तकरीबन चार बजे उसका 14 वर्षीय पुत्र अतुल, 4 वर्षीय पुत्र शिवम घर के बाहर खेल रहे थे। संजू काम पर चला गया था। तभी अचानक प्रकाश का पुत्र धीरज हाथ में चाकू और बेल्चा लेकर आया और हमलावर होते हुए शकुना को जान से मारने की नियत से पीट पीट कर घायल कर दिया। चाकू छीनने के चक्कर में शकुना का हाथ भी कट गया।

[bannergarden id=”8″]

शकुना के पति संजू ने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर यह लोग उनसे बुराई मानते हैं। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। गुरुवार शाम धीरज अपने भाई मोनू व अन्य परिजनों के साथ आकर उसकी पत्नी को मरणासन्न कर गया। घायल पत्नी को लेकर संजू शहर कोतवाली पहुंचा। जहां से पुलिस ने उसे लोहिया भेजकर मेडिकल परीक्षण करवाया।

[adrotate banner="2"]