मकर संक्रांति: गंगा स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

0
160

फर्रुखाबाद: गंगा किनारे मेला रामनगरिया अपने पूरे सबाब पर है| जिसके चलते मकर संक्रांति पर्व पड़ने से आस्था की डुबकी लगाने वालों की भीड़ सुबह तड़के से ही शुरू हो गयी| लोगों नें आस्था की डुबकी लगाकर पूजा व दान किया| यहां आस्था की डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ है। कोई लेटकर आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहा तो कोई खिचड़ी का सामान दान कर रहा है।
नगर के पांचाल घाट पर सुबह गंगा में डुबकी लगाने वालों की भीड़ दिखी| घाट मिनी कुम्भ की तरह दिखे| डुबकी के बाद सुख-समृद्धि को तिल का सामान और गर्म वस्त्र दान किए गए ।सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। गंगा पूजन कर आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य देवता से परिवार में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गंगा घाट श्रद्धा से लबालब हो गए। गजक की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। जगह- जगह खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। दिन भर आस्था की बयार बहती रहेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]