मंदिर जा रही एलआईसी एजेंट की पत्नी से सरे बाजार लूट

0
88

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम आवाजपुर निवासी एलआईसी एजेंट रामबीर यादव की पत्नी रेखा यादव से बाइक सवार बदमाशों ने नगदी व मोबाइल सरे बाजार लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बाइकर्स मऊदरवाजा थाना की तरफ फरार हो गये।

[adrotate banner="3"]

एलआईसी एजेंट रामबीर यादव ने बताया कि नवदुर्गा के उपलक्ष में उसकी पत्नी रेखा यादव बच्चों के साथ गुरुगांवदेवी मंदिर माता के दर्शन करने पैदल जा रहीं थीं। तभी कालीदेवी मंदिर से थोड़ी दूर आर्राह पहाड़पुर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े रेखा से झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। जिसमें 1500 रुपये व मोबाइल छीन लिया। खास बात यह रही कि बाइकर्स लुटेरे दिन दहाड़े लूट की बारदात करने के बाद थाना मऊदरवाजा की तरफ भाग गये।

रामबीर की पत्नी रेखा ने बताया कि तीन बाइक सवार बदमाशों में पीछे बैठने वाले बदमाश जो बैगनी कलर की बनियान पहने था ने झपट्टा मारकर बैग व मोबाइल छीन लिया। रामबीर ने घटना की सूचना मऊदरवाजा पुलिस को दी है।

[adrotate banner="2"]