मंदिर जाते समय महिला की चैन उड़ाई

0
137

mhila pinkiफर्रूखाबाद:(कायमगंज) मंदिर जाते समय कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा शिवाजी मूर्ति के निकट निवासी महिला पिंकी पत्नी जितेंद्र गुप्ता की चैन बाइकर्स ने उड़ा दी और फरार हो गए| महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया को तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

कृष्ण मुरारी गांधी के पुत्र पियूष गुप्ता निवासी मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा का विवाह कार्यक्रम चल रहा था।दूल्हे की चाची पिंकी ने करीब देढ़ दर्जन महिलाओं के साथ दोपहर को मोहल्ला सधबाडा स्थित फूलमती मंदिर में पूजन कर तेल चढ़ाया। उसी वक्त 2 युवक पिंकी के करीब आये पिंकी की चैन व मंगलसूत्र खीचा।काले रंग की स्टार्ट पल्सर से आये लुटेरे खेतो की ओर भाग गये।
पिंकी शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची कोतवाली में पहले से ही मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चैरसिया को तहरीर दी। उन्होंने घटना की जाँच सीओ एके रावतको करने के निर्देश दिए| कोतवाल एके परिहार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

[adrotate banner="2"]