तीन दिन पूर्व ही गला दबाकर की गयी थी महिला की हत्या

0
147

MURDER LADYफर्रुखाबाद : शहर कोतवाली की आवास विकास कालोनी में स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के नजदीक अवर अभियंता कैलाश राजपूत के मकान के सामने बीते शुक्रवार की दोपहर एक बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमे हत्या तीन दिन पूर्व गलादबाकर करने की पुष्टि हुई थी|

[adrotate banner="3"]

पुलिस के बोरी खोलने पर उसमें करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला। उसकी हत्या रस्सी से गला घोटकर की गई थी। हाथ-पैर भी बंधे थे। चेहरा काला पड़ चुका था। शरीर पर मारपीट व सूजन के भी निशान थे। एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, सीओ सिटी वाईपी सिंह कोतवाली के एसएसआई मौके पर पहुंचे। शव लोहिया अस्पताल में रखवा दिया।चौकी प्रभारी डेढ़ छैल ने सिपाहियों के साथ आकर बोरी खोली तो उसमें महिला का शव मिला। महिला पीली साड़ी, काला स्वेटर, पीला ब्लाउज पहने थी। उसके एक पैर में तोड़िया व अंगुलियों में तीन-तीन बिछुआ, कान में आर्टीफीशियल कुंडल व हाथ में कड़े थे।

शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या तीन पूर्व गला दबाकर की गयी थी| महिला के शव पर तकरीबन दस चोटो के निशान मिले है| बलात्कार की आशंका देखते हुए उसकी स्लाइड जाँच के लिए भेजी गयी है| पुलिस घटना की जाँच पड़ताल में जुटी है|

[adrotate banner="2"]