मंदिर के पास बुजुर्ग को जहरीले जीव ने काटा, अस्पताल में हुई मौत

0
30

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर निवासी 70 वर्षीय बादशाह सिंह की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, बादशाह सिंह सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे घर के पास स्थित मंदिर पर बंधे पशुओं को चारा डालने जा रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास किसी जहरीले जीव ने उन्हें काट लिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।कुछ देर बाद उनकी आंखों की रोशनी चली गई और वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोहिया अस्पताल से भेजे गए मेमो के आधार पर मदनपुर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को भी दे दी है। मृतक बादशाह सिंह खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी चार पुत्रियां हैं। इनमें बबिता देवी और रीना देवी का विवाह हो चुका है, जबकि कामिनी देवी और स्वाती का विवाह होना बाकी है। घटना के बाद पत्नी रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]