मंदिरों में मां को मनाने उमड़ी आस्था, पहले दिन शैलपुत्री की पूजा

0
116

फर्रुखाबाद: शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मंदिरों सहित अन्य शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों के हाथ में नारियल व चुनरी मईया के दरबार की शोभा बढ़ा रही थी, मां के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था।
शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मन्दिर बढ़पुर, मठिया देवी मन्दिर, वैष्णो देवी मन्दिर भोलेपुर, गुरुगाँव देवी मन्दिर, गमादेवी मन्दिर आदि प्रमुख सहित अन्य ग्रामीण अंचलों के मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्तों का भीड़ उमड़ पड़ी। सिर पर ‘जय माता दी’ की पट्टी हाथ में चुनरी अजीब छटा बिखेर रही थी। जयकारे के बीच घंटों की ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना रहा।मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लगी रही।
बाजारों में दिखी खरीदारों की भीड़
नवरात्र के प्रथम दिन शहर की सड़कों पर फलों की दुकानों पर लोगों की भीड़ तो जुटी, लेकिन महंगाई के चलते खरीदारी की मात्रा कम रही। वहीं पूजन सामग्री व अन्य फलाहारों के लिए लोग किराना दुकानों के चक्कर लगाते दिखे।
आदिशक्ति की अराधना का यह पर्व घर-घर मनाया जाता है। अधिकांश लोग नौ दिन का व्रत भी रखते हैं। आखिरी दिन हवन पूजन के बाद पारण करते हैं। इस दौरान फलाहार की खपत बढ़ जाती है, जिसका लाभ व्यवसाई लेते हैं। महंगाई के बावजूद कल तक फलों की कीमतें लोगों की पहुंच में थी। वही नवरात्र के चलते अब फलाहार पर महंगाई की मार बढ़ गई है। इसके बावजूद आस्था में डूबे लोगों ने जेब का ख्याल रखते हुए खरीदारी की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]