मंत्री की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से हुई सदस्‍यता शुल्‍क की वसूली

0
91

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी की आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं से शुल्क वसूल कर संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान मंत्री के अलावा सपा के अन्य विधायक भी मौजूद थे।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता होमगार्ड व पीआरडी मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठित रहने के लिए दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में आगामी 2014 के लिए भी रणनीति बनायी गयी। लेकिन बैठक में मीडियाकर्मी के प्रवेश पर रोक लगा दी। सूत्रों की मानें तो इस सम्बंध में मंत्री की मौजूदगी में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से जमकर धन उगाही की गयी। मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट रहना अति आवश्यक है। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, कायमगंज के विधायक अजीत कठेरिया, भोजपुर से जमालुद्दीन सिद्दीकी, दृगपाल सिंह बाबी के अलावा अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]