कल्याण के भाजपा में वापसी की खबर से जक्रांपा में उथलपुथल

0
86

फर्रुखाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री व जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्याण सिंह पुनः अपने पुराने घर भारतीय जनता पार्टी में आने की खबर से जहां भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है वहीं जनक्रांति पार्टी के पदाधिकारियों में कल्याण सिंह के भाजपा में वापसी को लेकर उथल पुथल मच गयी है।

[adrotate banner="3"]

पूर्व मुख्यमंत्री ने कई वर्ष पूर्व अपनी पार्टी बनाकर प्रदेश पर पुनः राज्य करने का ख्वाब बुना था लेकिन अब वह टूटता नजर आ रहा है। ख्वाब उनका ही नहीं वल्कि उनके कई जोशीले कार्यकर्ताओं का भी टूट रहा है। भाजपा में कल्याण सिंह की वापसी की अटकलों के चलते अब उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना नया घर तलाशने की जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है। कुछ कार्यकर्ता सपा की तरफ रुख करने को तैयार हैं वहीं कुछ भाजपा में ही अपना भविष्य ढूंढने की कोशिश में लग गये हैं। कार्यकर्ताओं को अब सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्णय का ही इंतजार है। कुछ पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी में जाने को लेकर उन लोगों की रणनीति बन चुकी है। कल्याण सिंह के भाजपा में वापसी के बाद उस निर्णय को सार्वजनिक किया जायेगा। वहीं भाजपा के खेमे में कई नेताओं में कल्याण सिंह को लेकर चिंता का विषय बन गया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कई भाजपा नेताओं की राजनीति कल्याण सिंह के भाजपा में आने पर खतरे में पड़ सकती है। क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह फर्रुखाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ने की भी दाबेदारी कर सकते हैं। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ पैर फूल रहे हैं। भाजपा के कई दिग्गज दावेदारों के ऊपर तो तलवार लटकती ही नजर आ रही है। भाजपा आला कमान ने कहीं कल्याण सिंह को लोकसभा का टिकट थमा दिया तो वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जायेगा। इस बात को संज्ञान में लेते हुए उथल पुथल मची हुई है।

[adrotate banner="2"]