मंगल कामनाओं के साथ मेला रामनगरिया का आगाज

0
225

फर्रुखाबाद:(नगर/मेला संवाददाता) पांचाल घाट पर मां गंगा की रेती में बसी धर्म नगरी में गंगा तट पर गुरुवार को मंत्रोच्चार, हवन पूजन और दीपदान के साथ रामनगरिया मेले का उद्घाटन हुआ तो भारतीय संस्कृति, धर्म और सभ्यता जीवंत हो उठी। पूरा वातारण मंत्रों की मधुर सुगंध से महक गया|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। आसमान में गुब्बारों का झुंड उड़ा तो बरबस ही सबकी आंखें आसमान को निहारने लगीं। कबूतर उड़े तो मेला परिसर में शांति का संदेश फैल गया। गंगा मैया की जय का नारा गूंज उठा। मेला के सकुशल सम्पन्न होने को अधिकारियों ने गंगा तट पर पूजन किया। हवन में आहुतियां भी डाली गई। आचार्य श्याम जी अभय तिवारी, अभय नारायण शुक्ला, शिव कुमार नें हबन पूजा कराया और गंगा आरती में आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला नें मन्त्रोच्चार किया| सजाई गई रंगोली से अनुपम छटा बिखेरी।
गंगा तट पर हाथ उठाकर अधर्म का नाश और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना की गई। निर्मलता और अविरलता के संकल्पों के साथ दीपदान हुआ तो मानो गंगा निहाल हो गई। नमामि गंगे तव पाद पंकजम् व अन्य वेदमंत्रों के बीच हवन में आहुतियां दी गईं। गंगा आरती के दौरान भागीरथी की निर्मलता व अविरलता का भाव जगा। अधिकारियों व गंगा भक्तों ने दीपदान किया तो जल ज्योति पर्व सा नजारा दिखा। दीपों की मणियों से मां गंगा जगमग हो उठीं। जय गंगा मइया व राष्ट्र कल्याण के गगन भेदी नारे गूंजे। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ राजवीर सिंह, भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह, संजय गर्ग, रवि मिश्रा, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित, रविन्द्र भदौरिया रहे|
दीपों की सजावट से रोशन हुआ गंगा घाट
दीपदान के बाद छात्राओं नें गंगा के किनारे नमामि गंगे दीपों से बनाया| दूर दूर फैले अँधेरे में दीपक की पीली रोशनी से जगमग घाट देखकर लगा मानो आसमान के तारे जमी पर आ गयें हों|
जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं नें किया किनारा
रामनगरिया के शुभारम्भ में प्रतिवर्ष सत्ताधारी नेताओं का जमाबड़ा रहता था| लेकिन इस वर्ष जिले के जनप्रतिनिधि या बीजेपी संगठन के कोई पदाधिकारी शुभारम्भ नजर नही आये| जिसकी कानाफूसी होती रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]