मंगलवार को हनुमान जी की भक्ति में डूबा शहर,जगह-जगह भंडारे का हुआ भव्य आयोजन

0
737


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को शहर में हनुमान जी की भक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर भक्तों ने हनुमान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया|फतेहगढ़ के शिव शक्ति महाकाल मंदिर पाल नगला में निरन्तर दो दिन से भण्डारे और शर्वत वितरण का कार्यक्रम भक्तो द्वारा निरंतर किया जा रहा है| माँ गंगा सेवा समिति के द्वारा दुर्गा गेस्ट हाउस के निकट भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया|महाबली श्री हनुमान जी के प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कई जगह सुंदरकांड का पाठ किया शहर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा और सुंदरकांड का पाठ हुआ|भंडारों में भक्ति गीत और हनुमान जी के भजन बजते रहे, जिससे भक्ति का माहौल और भी बढ़ गया| भंडारे और पूजा का आयोजन धार्मिक और सामाजिक महत्व रखता है, पूरे जिले में आस्था और भक्ति का वातावरण देखने को मिला| 

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]