भ्रष्टाचार से लड़ेंगे रघुवीर

0
216

फर्रुखाबाद: विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी रघुवीर सिंह गंगवार ने अपने चुनाव प्रचार को लेकर मतदाताओं से सम्पर्क तेज कर दिया। उनका कहना है कि वह पूर्व की सरकारों में जनता से किये गये धोखे से आहत हैं। इसलिए चुनाव मैदान में हैं।

[adrotate banner="3"]

निर्दलीय प्रत्याशी रघुवीर सिंह पूर्व में सरकारी कर्मचारी रहे हैं। नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। अमृतपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे रघुवीर ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। अपने समर्थकों के साथ गली गली और दरबाजे-दरबाजे आहट दे रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कई गांवों में जनसम्पर्क कर वोट मांगे।

[adrotate banner="2"]