एनएच का अमानक निर्माण! जगह जगह टूट रही नाले की पटियां

0
271

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा बरेली नेशनल हाईवे पहले भी अमानत रूप से कार्य करने को लेकर चर्चा में रहा है, जिसकी शिकायत खुद सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राज मार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी से की थी उसके बाद भी मानक को लेकर कोई खास सुधार नहीं हुआ परिणाम स्वरूप निर्माण में मिलावट के नमूने जगह नजर आ रहे हैं| सालों गुजर जाने के बाद याद कदा और रोड लाइटे जल पा रहीं है, वही अब हाई के नाले के ऊपर डाली गयी पटियां जरा से वजन से ही टूट रहीं है | जिसने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी है | दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी के दोनों तरफ नाला निर्माण किया गया है | नाले के ऊपर पटियाँ डाली गयीं हैं | पटियां डालने में गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया है, जिसका परिणाम यह है की कई जगह पाटियां जरा सा वजन पड़ते ही टूट रहीं है | जिससे स्थानीय निवासियों में रोष है| फैम व्यापार मंडल के सेन्ट्रल जेल ईकाई के अध्यक्ष योगेश गुप्ता नें चेतावनी दी है की टूटी पटियों को जल्द ठीक किया जाये नही तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा | वहीं ग्राम विजाधरपुर के एक सम्पर्क मार्ग पर रेम्प नही बनायीं गयी, जिससे ग्रामीणों को निकलनें में समस्या होती है | एनएच के एई विशाल मिश्रा नें जेएनआई को बताया की नाले के ऊपर टूटी पटीयों को ठीक कराकर रैंप भी ठीक करायी जायेगी|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]