भैरो घाट मंदिर के पास से घटियाघाट चौकी पुलिस ने चार संदिग्‍धों को दबोचा, नगदी बरामद

0
159

1 2फर्रुखाबाद: रविवार प्रात: घटियाघाट चौकी पुलिस ने भैंरो घाट मंदिर के पास से चार संदिग्‍ध व्‍यक्‍तियों को दबोच लिया। दबोचे गये लागों के पास से 20 हजार रुपये नगर बरामद होने की सूचना है। पुलिस अभी इनकी गिरफ्तारी की औपचारिक पुष्‍टि नहीं कर रही है। पकड़े गये लोगों में से दो का पुराना अपरधिक इतिहास भी है। एक हरे रंग की पैशनप्रो मोटर साइकिल भी बरामद की गयी है, जिसपर प्रेस व भास्‍कर लिखा है। [bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]

घटियाघाट पुलिस ने रविवार प्रात: मुखबिर की सूचना के आधार पर भैंरो घाट मंदिर के पास छापा मार कर चार संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो लोगों ऋषिपाल गिहार निवासी लकूला व अरविंद निवासी कादरी गेट का पूर्व अपराधिक इतिहास भी है। इनके अतिरिक्‍त बिल्‍लू व माखन को भी मौके से पकड़ा गया है, परंतु इनके अपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी नहीं है। इनके पास एक हरे रंग की पैशनप्रो मोटर साइकिल भी बरामद की गयी है। जिस पर “PRESS” व “BHASKAR” लिखा हुआ है। मोटर साइकिल ग्राम चांदपुर निवासी एक युवक की बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार पकड़े गये लोगों के पास से अवैध असलहों के अतिरिक्‍त 20 हजार रुपये नगद भी बरामद हुए हैं।

पुलिस अभी घटना की औपचारिक पुष्‍टि नहीं कर रही है। प्रभारी कोतवाली फर्रुखाबद रूम सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गये लोगों से पूछ तांछ की जा रही है।

[adrotate banner="2"]