घर में दबी करोड़ों की सम्पत्ति निकालने का लालच दे रहे तांत्रिक को पकड़ा

0
84

tantrikफर्रुखाबाद: बीते शनिवार की रात शहर क्षेत्र के बूरा वाली गली के निकट कुछ लोगों को एक तांत्रिक बहला फुसला कर रुपये दो गुने करने की बात कर रहा था। तभी भीड़ ने पकड़कर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

[adrotate banner="3"]

बूरा वाली गली में पहुंचे तांत्रिक ने अपना नाम रामनरेश यादव पुत्र लालाराम यादव निवासी ग्राम ऊनरपुर थाना मेरापुर बताया। कुछ लोगों को उसने अपनी बातों में फंसाकर तंत्रक्रिया शुरू भी कर दी। पहले तो वह लोगों से रुपये दो गुने करने की बात करता रहा। [bannergarden id=”8″] इसके बाद उसने एक व्यक्ति से कहा कि तुम्हारे घर में दो करोड़ का माल दबा है। जिसको निकालने के लिए वह 51 लाख रुपये लेगा। यह रुपये वह माल निकालने के बाद ही ले जायेंगे। इससे पहले उसे नगद एक लाख रुपये चाहिए। मामले को भांपकर तमाशा देख रहे कुछ लोगों ने आरोपी तांत्रिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तांत्रिक के पास से एक झोला बरामद हुआ। जिसमें दो गरी के गोले, अगरबत्ती व पीला कपड़ा भी मिला है।

इस सम्बंध में कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले के सम्बंध में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी पर कार्यवाही होगी।

[adrotate banner="2"]