भैयादूज पर युवक की कुँए में गिरने से मौत, बहनों का बुरा हाल

0
152

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) बीती देर रात ढावे पर खाना खाने गया युवक अचानक कुंए में गिरकर गंभीर हो गया| पुलिस नें उसे कुंए से निकाल कर सीएचसी पंहुचाया| जहाँ से उसे रिफर कर दिया गया| फर्रुखाबाद आते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी 22 वर्षीय दीपक पुत्र मनोज श्रीवास्तव बीते शुक्रवार देर रात फैजबाग स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। उसी दौरान वह किसी तरह कुंए में गिर गया| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस नें किसी तरह घायल दीपक को कुंए से बाहर किया और सीएचसी लेकर पंहुची लेकिन हालत नाजुक होंने पर उसे रिफर कर दिया गया| फर्रुखाबाद लाते समय दीपक नें दम तोड़ दिया| दीपक अपने माँ-बाप का इकलौता पुत्र था|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]