फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भूमि विवाद के चलते दबंगों नें महिला के घर में घुसकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ कुछ देर के बाद उसने दम तोड़ दिया|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम भरहपुर निवासी ज्ञान देवी की भूमि पर मुन्नी देवी पत्नी दयाराम, कैलाश, सुनील,सोनू पुत्र दयाराम निवासी राजेपुर अबैध कब्जा करनें की नियत से आये| जिसका ज्ञान देवी के भाई छविनाथ पुत्र शम्भु दयाल निवासी तिलपई गुरसहायगंज कन्नौज नें विरोध किया तो आरोप है कि सभी आरोपी घर में घुसकर ज्ञान देवी के साथ मारपीट करने लगे| छविनाथ नें बताया कि आरोपी साथ में लाये पेट्रोल को ज्ञान देवी के ऊपर डालकर आग लगा दी | जिससे ज्ञान देवी जलने लगी| चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये| आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये| घायल ज्ञान देवी को गंभीर हालत में पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ हालत गंभीर होनें पर चिकित्सक उसे सैफई मेडिकल कालेज रिफर करनें की तैयारी कर रहे उसी दौरान ज्ञान देवी नें दम तोड़ दिया| उसकी मौत से पूर्व पुलिस नें ज्ञान देवी की वयान ले लिये| फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|
भूमि विवाद में महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


