FARRUKHABAD : पुराने विवाद के चलते मौका देखकर कुछ लोगों ने पिता पुत्र को बुरी तरह से पीटकर मरणासन्न कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोला निवासी मूंगाराम पुत्र परशुराम यादव अपने पुत्र जसलेश के साथ खेत की जुताई कर रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें लाठी डन्डों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की सूचना फतेहगढ़ कोतवाली को दी गयी। कोतवाली पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


