कालाबाजारी के लिए जा रहे गैस सिलेंडरो सहित दो को दबोचा

0
97

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद जनपद में रसोई गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी से पात्र उपभोक्ताओं को समय से सिलेण्डर नहीं मिल पा रहे हैं। रविवार को पुलिस ने एक मुखबर की सूचना पर कालाबाजारी में बिकने जा रहे १८ गैस सिलेन्डरों को दो कारों से बरामद किया।gais cylender
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मारूति कार संख्या डीएल ३सीबी ४६७९ तथा यूपी १२ जे ९५३७ गैस सिलेन्डरों को लेकर पितौरा रेलवे क्रासिंग की ओर जा रही है। पुलिस ने क्रासिंग पर जाकर इन कारों को रोक लिया। जिससे सिलेन्डर बरामद कर लिए गये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पुलिस दोनों कारों को उनके चालकों सहित कोतवाली ले आयी। इस सम्बन्ध में पूर्ति विभाग समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पुलिस की ओर से सूचना दे दी गई। बताया गया है कि यह सिलेन्डर दूसरे जनपद से लाये गये हैं। जिन्हें नगर के दो दूकानदारों के यहां पहुंचाया जाना था।

[adrotate banner="2"]