भीषण तपिश के बाद हुई बरसात नें बढ़ा दी उमस

0
184

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जून की तपिश से बेहाल लोगों को शनिवार दोपहर तेज हवा व  पानी से काफी राहत मिली। कई लोग बरसात के पानी में नहा कर गर्मी से छुटकारा लेते नजर आये| लेकिन राहत के बदले उमस भरी गर्मी और बढ़ गई। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बारिश बंद होनें के बाद और तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गयी|
उमस भरी गर्मी से सभी बेहाल थे। चिलचिलाती धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। तीन दिन से मौसम रह-रह कर करवट ले रहा था लेकिन वर्षा नहीं हो रही थी। जिले के लोगों का इंतजार शनिवार दोपहर खत्म हुआ। दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हुई एक घंटे बारिश होनें से लोगों नें राहत की साँस ली| लेकिन बारिश जाते-जाते उमस और बढ़ा गयी| जमीन से निकली तेज उमस नें लोगों को फिर से बेहाल कर दिया| हालांकि बारिश ने शहर, कस्बे और गांवों की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौसम का मिजाज बिजली और संचार सेवाओं पर भी भारी पड़ा है।
नगर में जगह-जगह जल भराव रहा| नालियाँ चोक होंने से पानी हमेशा की तरफ भ्रष्टाचार के कूड़े में फंसा नजर आया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]