तीन महिला दारोगा सहित चार उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

0
193

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती देर रात एसपी डॉ०  अनिल मिश्रा नें तीन महिला उपनिरीक्षकों सहित चार दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल कर दिया है|
शुक्रवार देर रात जारी आदेश के अनुसार कोतवाली कायमगंज में तैनात दारोगा प्रशांत कुमार को थाना जहानगंज भेजा गया है| कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात महिला दारोगा ललिता मेहता को कोतवाली फर्रुखाबाद, पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत महिला उप निरीक्षक दीपा रावत को कोतवाली फतेहगढ, थाना मेरापुर में तैनात महिला दारोगा नीतू यादव को कोतवाली कायमगंज में तैनाती दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]