भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर जारी किया पूर्वानुमान

0
613

लखनऊ:भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अप्रैल माह से जून माह 2025 तक देश में बढ़ती गर्मी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है।जिसमे बताया गया कि इस साल देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। केवल पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है,उत्तर और पूर्वी भारत, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। कई जगहों पर लू (हीटवेव) के दिन सामान्य से अधिक होंगे।मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हीटवेव के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि समुद्री बदलाव तटस्थ स्थिति में हैं, जो मानसून और तापमान को प्रभावित कर सकते हैं। आने वाले महीनों में गर्मी ज्यादा रहने की संभावना है, इसलिए लोग पहले से ही जरूरी सावधानियां बरतें।सभी हीटवेव में निकलने से परहेज करे और पीने के लिए पानी हमेशा अपने साथ रखे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]