फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बिहार में भारत तिवारी के कथित एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया कि भारत तिवारी की मुठभेड़ में हुई मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि यदि भारत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उसके बाद पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जाना गंभीर प्रश्न खड़े करता है। मामले की न्यायिक जांच कराकर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए तथा दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसे संविधान और विधि के शासन से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की भी मांग की गई। ज्ञापन जिला अध्यक्ष अभिषेक दुबे के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान जिला प्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, जिला मंत्री डॉ. अमित अवस्थी, सनी तिवारी, जिला विधिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट विनय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अरुण दुबे, नानकराम दुबे, शिवम बाजपेयी, अरुण मिश्रा, नितिन दुबे, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष एडवोकेट दीपक गुप्ता, डॉ. प्रवीण कुमार त्रिपाठी, अनुज दुबे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



